फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   theft by breaking the lock of the house

Ballia News: घर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 26 Sep 2024 05:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
theft by breaking the lock of the house
बलिया। सुखपुरा थाना के जीराबस्ती गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा ली। चोरी की जानकारी सुबह जब गांव लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर छानबीन की।
विज्ञापन

जीराबस्ती गांव निवासी विजय प्रकाश तिवारी गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास काॅलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। तीन दिन पूर्व पत्नी का इलाज कराने के लिए बच्चे व पत्नी के साथ दिल्ली चले गए। मंगलवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की। लाखों के आभूषण व डेढ़ लाख नकद व कीमती सामान चोर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घर पर काम करने वाली पड़ोस की महिला की सूचना पर गांव में रहने वाले बड़े भाई जयप्रकाश तिवारी को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की। चोरी की सूचना पर विजय प्रकाश घर के लिए रवाना हो गए। जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed