फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The youth reached to remove the hut on the land of GS with a tractor

ट्रैक्टर लेकर जीएस की जमीन पर झोपड़ी हटाने पहुंचा युवक

Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The youth reached to remove the hut on the land of GS with a tractor
नगरा। चंद्रवार दुगौली में मंगलवार को एक युवक ग्राम समाज की जमीन में झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों के मड़हे को ट्रैक्टर से उजाड़ने लगा। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और युवक को पकड़ थाने लाई।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के चन्द्रवार दुगौली गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर हरहंगी राजभर, बदरी राजभर, ललिता व युगल किशोर झोपड़ी डालकर कई सालों से रह रहे थे, जहां गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और झोपड़ी को हटाने लगा। जिसका राजभर के लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। इसी बीच राजभर बस्ती की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई, स्थिति बिगड़ने से पहले किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं युवक को हिरासत मे लेकर थाने आई। इस बाबत नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed