{"_id":"6140d1618ebc3e88a07eeee1","slug":"the-young-man-was-murdered-by-strangulation-with-a-dupatta-ballia-news-vns6115713153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से गला घोंट कर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से गला घोंट कर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चकिया ग्राम में रविवार की रात प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शादी के लिए दबाव बनाने पर भाई और बहन ने दुपट्टे से गला घोंटकर युवक की हत्या कर शव को स्कूल में फेंक दिया था। हत्या में प्रयुक्त काले रंग के दुपट्टे को बरामद कर लिया गया है।
उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द निवासी राजा राजभर का शव गांव के बाहर चकिया में स्कूल के पास पड़ा मिला था। मृतक के पिता प्रमोद राजभर ने प्रेमिका निशा राजभर, उसके भाई राजू कुमार निवासी असनवार थाना गड़वार के खिलाफ घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल से मिले सुराग और तहरीर के आधार पर आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग के दुपट्टे को भी बरामद कर लिया।
उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि मृतक राजा राजभर स्वयं ही रविवार की रात करीब 11 बजे प्रेमिका के घर पहुंच गया था। उसे पता हो गया था कि प्रेमिका की कहीं दूसरे जगह तय हो गई है। उसे देखने के लिए रविवार को रिश्तेदार आए थे। यह जानकर राजा उसके घर पहुंचा और अपने साथ शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसको लेकर वहां दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि प्रेमिका व उसके भाई ने दुपट्टे से गला दबाकर घर में ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए प्राथमिक विद्यालय चकिया के परिसर में शव को फेंक दिया था।