फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man died falling into tubewells Hauz

ट्यूबवेल के हौज में गिरने से युवक की गई जान

Sun, 18 Sep 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 18 Sep 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ट्यूबवेल के हौज में शनिवार की रात गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बिजेंद्र ठाकुर (40)  शनिवार की सुबह भोजन करने के बाद गांव के ही बैजनाथ गोंड के ट्यूबवेल के पास लगी जोन्हरी की निगरानी करने चला गया। लेकिन देररात तक वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसे खोजने के लिए ट्यूबवेल की ओर गए। जहां देखा कि युवक ट्यूबवेल के हौज में डूबा पड़ा है। परिजनों ने उसे हौज से बाहर निकाला। जिसकी मौत डूबने से हो चुकी थी। ग्रामीणों की माने तो मृत युवक खेत की निगरानी करते वक्त हौज के     दीवार पर सो गया होगा। जो असंतुलित  होकर हौज में गिर गया होगा। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक की चार पुत्रियां एवं एक पुत्र रोहित है।
विज्ञापन


मृतक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था, उसके मां-बाप की मौत पहले ही हो चुका है। नरही एसओ नीरज पाठक  ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत हौज में डूबने के कारण हुई है। शेष  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed