{"_id":"6163296e8ebc3ed32c1b51c1","slug":"the-women-of-the-group-will-give-breakfast-and-food-to-the-pregnant-women-at-the-delivery-units-ballia-news-vns6165744169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव इकाइयों पर समूह की महिलाएं देंगी गर्भवतियों को नाश्ता और खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव इकाइयों पर समूह की महिलाएं देंगी गर्भवतियों को नाश्ता और खाना
विज्ञापन
अब प्रसव इकाइयों पर गर्भवती महिलाओं के भर्ती के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से सुबह के समय का नाश्ता, दोपहर और रात्रि का खाना परोसा जाएगा। बदले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रति लाभार्थी प्रतिदिन सौ रुपये मिलेंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर ब्लॉक स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी के जरिए बैरिया, मुरलीछपरा सहित 17 विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 21 प्रसव इकाइयों पर भर्ती गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क नाश्ता, खाना देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी जाए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रसव इकाइयों पर भर्ती गर्भवती महिलाओं को नाश्ता और खाना देने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - रणजीत कुमार, बीडीओ बैरिया