फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The woman was murdered over a dispute over money transactions.

Ballia News: पैसों के लेनदेन के विवाद में हुई थी महिला की हत्या

Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The woman was murdered over a dispute over money transactions.
बांसडीह रोड। पुलिस ने मंजू देवी की हत्या मामले का पर्दाफाश कर दिया। पैसों के लेनदेन में हत्या हुई थी। हत्यारोपी श्रीकृष्णा यादव को 22 दिन बाद टकरसन पोखरा के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मंजू की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने श्रीकृष्णा यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दवनी बिंद के छपरा मार्ग स्थित शेर पुलिया के नीचे पानी में मंजू देवी का शव 25 अक्तूबर को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई थी। आखार (बैजनाथ छपरा) थाना दुबहड़ निवासी पूजा ने अपनी मां की हत्या का आरोप श्रीकृष्णा यादव निवासी नगवां पर लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि मंजू के पति का सात वर्ष पहले निधन हो गया था। आरोपी कृष्णा यादव भैंस खरीदने-बेचने का कारोबार करता था। महिला से भैंस खरीदने के दौरान परिचय बढ़ गया। आरोपी ने मंजू को काफी पैसा दे दिया था। पैसे को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि 24 अक्तूबर की रात कृष्णा यादव तिखमपुर से मंजू देवी को लेकर बांसडीहरोड होते हुए बिंद के छपरा गांव की पुलिया के पास पंहुचा। रात में दोनों में कहासुनी होने के बाद उसने मंजू को मारपीट कर पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया। उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी करने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed