फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The woman accused her daughter's in-laws of murdering her and hiding the body

Ballia News: महिला ने पुत्री के ससुराल वालों पर लगाया हत्या कर शव छिपाने का आरोप

Fri, 07 Mar 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The woman accused her daughter's in-laws of murdering her and hiding the body
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के शिवपुर की महिला ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की उसके ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। शव को भी गायब कर दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला छठिया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री अंजू का विवाह चार वर्ष पूर्व बांसडीह क्षेत्र के जानकी छपरा निवासी से युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 4 मार्च को अंजू को मारपीट कर जहर दे दिया गया। चार मार्च को ही अंजू का पति दिन में दो बजे घर आया और बताया कि अंजू ने जहर खा लिया है। हम लोग उसे मऊ लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद हम लोग भी उसके साथ मऊ गए। बताए हुए अस्पताल में गए लेकिन बेटी का पता नहीं चला। इसके बाद जब बेटी के ससुराल आए पहंुचे तो देखा कि ताला लगा हुआ है। संदेह है कि पुत्री के शव का उसके ससुरालवालों ने गुपचुप ढंग से अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला की शिकायत पुलिस ने अंजू के ससुराल पहंुची। लेकिन ताला लगा मिला। आसपास पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी बेटी के ससुराल में कोई नहीं मिला है। वहां ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed