फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weight of the wires is so much that it seems the pole will fall

Ballia News: तारों का भार इस कदर कि लगता है गिर जाएगा खंभा

Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The weight of the wires is so much that it seems the pole will fall
बलिया। शहर के एलआइसी रोड और हनुमान गढ़ी-सिनेमा हाॅल रोड पर लगे बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं। ऐसा लगता है कि कभी भी गिर सकते हैं। दोनों जगहों पर बिजली के पोल पर तारों का भार इस कदर है कि लगता है कि कभी भी गिर जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं, जिससे कभी भी उनके गिरने का खतरा बना रहता है। इससे न केवल जान-माल की हानि हो सकती है, बल्कि बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

सरकार ने विद्युत निगम की तरफ से हर साल बरसात पूर्व जर्जर तारों व खंभों को बदलने की धनराशि दी जाती है लेकिन अभी भी शहर के कई इलाकों में जर्जर खंभे खतरनाक बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि तेज हवा चलने पर गिरने का भय रहता है। इसमें कई के ऊपर से हाईटेंशन तार दौड़ रहे है। लोगों की शिकायत के बाद भी खंभे बदले नहीं गए हैं। दशकों पुराने तार व पोल को बदलने में जिम्मेदार कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
सबसे खराब स्थिति एलआइसी रोड पर झुके पोल की है। ऐसा लगता है कि वह कभी भी गिर सकता है। कुछ इसी तरह का हाल हनुमान गढ़ी-सिनेमा हाॅल रोड का है। इस मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ रहती है।
व्यस्ततम मार्ग पर हर पल पोल के गिरने की आशंका रहती है। तारों के सहारे ही पोल खड़ा है। तार ढीला होने पर पोल नीचे गिर जाएगा। इस पर गुजरे तार भी बास के सहारे हैं। शहर में केबल अंडर ग्राउंड कराने की योजना है।

कुछ क्षेत्रों में काम भी हुआ लेकिन अभी भी व्यस्ततम मार्ग पर इस तरह की स्थिति है। जिम्मेदार भी सबकुछ देखकर आंख बंद किए हुए है। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि जर्जर खंभों को जल्द बदला जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के लाइनमैनों से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed