फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weather is expected to remain clear in the future as well

Ballia News: आगे भी मौसम साफ रहने के आसार

Tue, 13 Jan 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The weather is expected to remain clear in the future as well
बलिया। पिछले एक महीने से भीषण ठंड का सामना कर रहे लोगों ने चार दिनों से धूप निकलने से राहत महसूस होने लगी है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही धूप निकल गई। दिन भर अच्छी धूप खिली रहने से शहर सहित बाजारों में चहल-पहल देखी गई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। हवा चलने से गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से लोग पूरी तरह से बेहाल हो गए थे। धूप निकलते के बाद लोग अपने रुके कार्यों को निबटाने में लग गए है। खेती-बारी के कामों में तेजी आई है। लोग घर की छत पर और मुहल्लों के खाली मैदानों में दिन भर लोग धूप सेंकते नजर आए। बच्चे व बुजुर्ग भी धूप का आनंद लेते दिखे। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं दुकानें भी देर तक खुलने लगी हैं। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ लगी रही। कोहरा न होने से वाहनों के संचालन में किसी तरह का व्यवधान नहीं रहा। हालांकि शाम पांच बजे के बाद फिर से गलन बढ़ने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप निकलने से वाहनों का परिचालन भी सामान्य दिखा। शहर के विभिन्न वाहन स्टैंडों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। बस तथा टेंपो स्टैंडों पर वाहनों में अन्य दिनों की तुलना में यात्री अधिक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed