फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weather became cold due to rain, shivering

बारिश व सर्द हवा के चलते ठंडक में हुआ इजाफा

Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The weather became cold due to rain, shivering
शहर के टीडी कालेज चौराहे पर बारिश में छाता लेकर जाते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। गुरुवार की रात से हो रही बारिश व सर्द हवा के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं बारिश ने नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की कलई खोल दी है। नगर के विभिन्न वार्डो की गलियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते व गलियों में कीचड़ व बरसात का पानी लग गया है। इसके चलते राहगीरों का चलना दुभर हो गया है। उधर, लगातार हो रही बारिश व सर्द हवा के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके नजर आए।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की रात से हो रही बारिश व सर्द हवा की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लोग ठंड से बचने के लिए दिनभर घर में अलाव आदि जलाकर बैठे रहे। नौकरी पेशा वाले लोग भी पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर ही बाहर निकले। मौसम में आए बदलाव के कारण जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं बारिश व सर्द हवा के चलते वाहनों व दुकानदारों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

चितबड़ागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय से लेकर आंगनबाड़ी, पंचायत भवन व उच्च प्राथमिक विद्यालय तक का कच्चा रास्ता गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के कारण कीचड़ से भर गया। इससे इस रास्ते पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। बच्चे स्कूल नहीं जा सके। कई बार शिकायत के बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मौसम में खास तौर से सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही घातक हो सकती है। घर से निकलने से पहले पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से कवर करके ही निकलें। भीगने से बचें और जैसे ही तबीयत गड़बड़ लगे, तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर से सलाह लिए बिना किसी दवा का सेवन ना करें।-डॉ. एके स्वर्णकार, फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed