{"_id":"62016256eb76de1829539223","slug":"the-wealth-of-many-leaders-has-decreased-some-are-b-ed-b-tech-too-ballia-news-vns637485515","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट गई कई नेताओं की संपत्ति, कुछ हैं बीएड-बीटेक भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट गई कई नेताओं की संपत्ति, कुछ हैं बीएड-बीटेक भी
विज्ञापन
पहले पास में थी इनोवा और अमेज, अब सिर्फ स्कूटी
फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव की चल संपत्ति तो वर्ष 2017 की अपेक्षा कम हुई है, लेकिन अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी की अचल संपत्ति भी बढ़ी है। पहले इनके पास वाहन के नाम पर इनोवा, अमेज कार के साथ ट्रक था। अब वाहन के नाम पर इनके पास स्कूटी है। इसकी घोषणा उन्होंने नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र में की है।
फेफना विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले संग्राम सिंह यादन ने अपने आयकर विवरणिका में 2020-21 में वार्षिक आय चार लाख और पत्नी की साढ़े चार लाख दिखाई है। बीएससी-बीएड की शिक्षा प्राप्त यादव ने अपनी चल संपत्ति 18.02 लाख की और अचल संपत्ति 2.75 करोड़ की दिखाई है। इनके पास स्कूटी, सोने अंगूठी और रिवाल्वर भी है। दो मुकदमे हैं। 24.46 लाख का ऋण है। वर्ष 17 में हुए चुनाव में चल संपत्ति 46.70 लाख और अचल संपत्ति 1.21 करोड़ दिखाई गई थी। उनकी पत्नी के पास अमेज कार है। चल संपत्ति 20.11 लाखख तथा अचल संपत्ति 50 लाख से पास है। पत्नी के पास अमेज कार, 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। 7.64 लाख का ऋण है।
अंबेडर कार से हो गए पैदल
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की संपत्ति पिछले पांच साल में बढ़ने के बजाय घट गई है। पहले उनके पास चलने के लिए अपनी एंबेसडर कार होती थी। अब उनके पास अपने नाम से कोई वाहन नहीं है। इसकी घोषणा उन्होंने नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र में की है।
विज्ञापन
बांसडीह सीट से नामांकन करने वाले नेता प्रतिपक्ष ने अपने आयकर विवरणिका में वार्षिक आय 8.43 लाख दिखाई है। वर्ष 2016-17 में इसे 10 लाख दिखाया गया था। बीए एलएलबी की शिक्षा प्राप्त नेता प्रतिपक्ष ने अपनी चल संपत्ति 39.387 लाख दिखाई है। वर्ष 2017 के विस चुनाव में ये 53.29 लाख थी। इसके साथ ही उनके पास 76.48 लाख की चल संपित्त है जो वर्ष 2017 में एक करोड़ से ज्यादा थी। लगभग पांच लाख की संपत्ति उनके एक आश्रित के पास भी दिखाई गई है। उनके ऊपर वर्तमान सरकार में एक एफआईआर भी दर्ज है। वर्ष 2017 तक उनके ऊपर कोई एफआईआर नहीं थी।
हथियारों के शौकीन, पास में है बोलेरो भी
बलिया। रसड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए बब्बन राजभर इंटर पास हैं। इनके पास कपल 7.09 लाख की चल संपत्ति हैं। अपने पास चलने के लिए स्कार्पियो है। पत्नी के पास साढ़े 10 लाख की चल संपत्ति है। इसके पास बोलेरो है। व्यवसाय कृषि है। हथियारों के शौकीन हैं। इसके पास एक रायफल, एक रिवाल्वर और एक शार्ट गन है। इनके पास 29.55 लाख और पत्नी के पास 39.49 लाख की अचल संपत्ति है। एक एफआईआर इनके खिलाफ दर्ज है।
कांग्रेस की बेल्थरारोड प्रत्याशी करोड़पति
बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा से कांग्रेस से नामांकन करने वाली गीता गोयल भी करोड़पति हैं। उन्के पास 17.94 लाख और पति के पास 32.81 लाख की अचल संपत्ति है। उनके पास 20 लाख, पति के पास 1.79 करोड़ और पुत्र के पास 1.55 करोड़ की अचल संपत्ति है। बांसडीह से कांग्रेस से नामांकन करने वाली पुनीत पाठक भट्ठा व्यवसायी है। जेवरात समेत 51 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति कोई नहीं है। उन्होंने बीटेक की शिक्षा प्राप्त हैं।