फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The water running towards the villages, across the Ganges red mark

गंगा लाल निशान के पार, गांवों की ओर चला पानी

Sat, 20 Aug 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The water running towards the villages, across the Ganges red mark
लालगंज क्षेत्र के बहुआरा मौजे के समीप उपजाऊ भूमि को काटती गंगा नदी की लहरें। - फोटो : BALLIA
रामगढ़/मझौवां। गंगा का जलस्तर लाल निशान पारकर मध्यम फ्लड लेबल की ओर बढ़ चला है। इस कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। शनिवार को ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम उदयीछपरा, दुबे छपरा गोपालपुर में पूर्व में कराए गए कटानरोधी कार्य के नीचे से गंगा का पानी अनुसूचित बस्ती की ओर जाना शुरू हो गया है। बस्ती के लोग पलायन को मजबूर होने लगे हैं। गांव में पानी फैलने की सूचना पर उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण गंगा का पानी तटीय इलाके के निचले हिस्से में फैलने से उदई छपरा अनुसूचित बस्ती में भगदड़ मच गई है। लोग अपने घरों से सामान निकालकर एनएच 31 की ओर रुख कर दिए हैं। गांव के सुनील उपाध्याय, बैजनाथ सिंह, परशुराम, जयप्रकाश, कलावती, जयप्रकाश राम, संतोष राम, धनजी राम, सोना देवी आदि लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। दुबे छपरा में हुए कटानरोधी कार्य के बगल में गंगा की बैंक रोल धारा का दबाव होने से किनारे पर कटान प्रारंभ हो गया है। हालांकि बाढ़ खंड के लोग उक्त स्थान पर मिट्टी से भरी बोरी डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। रुक-रुक हो रही वर्षा के कारण भी कटान पीडि़तों की समस्या कम होने के बजाय बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार, गंगा का जलस्तर शनिवार की दोपहर 12 बजे 58.140 मीटर दर्ज की गई। साथ ही प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है। रामगढ़ उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने कटान पीडि़त ग्राम दुबे छपरा का अवलोकन कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोपालपुर में घुसा पानी
बैरिया/दयाछपरा। शनिवार सुबह से गोपालपुर गांव में गंगा के बाढ़ का पानी परमहंस कुम्हार के घर के पास से घुसने लगा है। गांव में अफरातफरी का माहौल है। निचले हिस्से के दहारी राम, भिखारी राम, दशरथ राम, मोहन राम, तेजू राम, नवमी राम आदि लोग अपने परिवार और पशु के साथ दुबे छपरा एनएच-31 के किनारे सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। गोपालपुर में पानी घुसने के साथ ही उदई छपरा, प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, बुधनचक, मुरली छपरा, ग्राम पंचायत जगदेवा, आंशिक टेंगरहीं आदि गांव व इन गांव के लहलहाते खेतों पर गंगा के बाढ़ का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ का पानी बढ़ने का यही रफ्तार रहा तो अगले 24 घंटे के अंदर आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिर जाने और खेत टापू बन जाने की आशंका ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं। एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र ने बताया कि बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए छोटी और मझौली नावें मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो एकड़ भूमि गंगा में बही
लालगंज। बुजबुजिया ढाह और तेज बह रही पुरवइया हवा के झोंके से क्षेत्र के मुरारपट्टी और बहुआरा मौजे के दो एकड़ कृषि योग्य भूमि गंगा में समाहित हो गई। शिवपुर कपूर दियर के बिंद का डेरा और सेमरिया डेरा पुरवा की दूरी गंगा की कटान से मात्र 50 मीटर से भी कम रह जाने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बिंद के डेरा निवासी रामकिसुन ने बताया कि सुबह से तेज हवा के साथ छपका कटान से जहां-तहां खेत गिरने लगे, दोपहर होते होते मुरार पट्टी निवासी पुरुषोत्तम तिवारी, गुप्तेश्वर तिवारी आदि के खेतों में बुजबुजिया ढाह लग गया। इन लोगों का करीब एक एकड़ से अधिक खेत ढह गया। बहुआरा शिवपुर कपूर दियर मौजे में एक एकड़ से अधिक जमीन गंगा में समाहित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed