फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The villagers' protest ended on the assurance of the SDM

Ballia News: एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ ग्रामीणों का धरना

Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The villagers' protest ended on the assurance of the SDM
दुबहर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ खास गांव के बीचों बीच निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को रोकने के लिए नाराज ग्रामीण मंगलवार को तीसरे दिन भी धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इसके पूर्व धरनारत ग्रामीणों का आरोप था कि हमारे गांव के बीचो-बीच से होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गांव के लोगों की लगभग 98 फ़ीसदी जमीन कृषि योग्य तथा लगभग 40 फ़ीसदी जमीन आबादी की है, जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उसे पार है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए दो किलोमीटर दूरी तय करके करना पड़ेगा। साथ ही आसपास के दर्जनों गांव के लोगों का इसी मार्ग से कृषि कार्य के लिए आना जाना है, जिससे उनकी खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सड़क के दो भागों में बढ़ जाने से लगभग 25 हजार से अधिक आबादी के लोगों का जीवन काला पानी की सजा के समान हो जाएगा। महिलाओं ने एसडीम से न्याय की मांग की। वार्ता के पश्चात एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग अवश्य पूरी की जाएगी। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी पीड़ितों की बात सुनी तथा समस्या को देखकर निदान दिलाने का भी आश्वासन दिलाया। इस मौके पर एनएचएआई से श्रीराम सिंह, डीके सिंह, दुबहर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, हल्दी थाना अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, बलराम यादव, हरिमोहन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed