फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The villagers caught the youth running away with the tractor and handed him over to the police

ट्रैक्टर लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The villagers caught the youth running away with the tractor and handed him over to the police
नगरा। पकड़ी थाना क्षेत्र के लक्खू सराय डंडारी से बुधवार को सुबह दरवाजे से ट्रैक्टर को लेकर भाग रहे दो युवकों को ट्रैक्टर मालिक एवं ग्रामीणों ने पीछा कर नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर चट्टी पर पकड़ लिया। एक युवक चकमा देकर फरार हो गया जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने नगरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के लक्खू सराय डंडारी निवासी उमेश यादव दो ट्रेक्टर रखे हैं। सुबह एक ट्रैक्टर खेत की जोताई के लिए लेकर गए थे तथा एक ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। थोड़ी देर बाद उमेश जब घर आए तो दरवाजे पर ट्रैक्टर न देख घर वालों से पूछा। घर वालों ने बताया कि ट्रैक्टर की चाबी तो घर पर ही है। फिर उमेश कुछ दूरी पर स्थित अपने डेरा पर जाकर परिजनों से ट्रैक्टर के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि ट्रैक्टर दरवाजे पर ही खड़ा है। ट्रैक्टर का पता न चलने पर उमेश ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दो लड़के ट्रैक्टर को नहर पर लेकर जा रहे थे। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक व ग्रामीण बाइक से ट्रैक्टर ढूंढना शुरू किया। ट्रैक्टर को मालीपुर चट्टी के समीप पकड़ लिया। ट्रैक्टर लेकर भाग रहे दोनों युवकों ने फोन कर डॉयल 112 को सूचना दी। डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर एक युवक को पकड़ कर नगरा थाने ले आई जबकि दूसरा युवक चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed