फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The university should not Shilapatt

शिलापट्ट नहीं विश्वविद्यालय चाहिए

Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The university should not Shilapatt
बुधवार को एडीएम कोर्ट के सामने प्रदर्शन करते छात्र
 छात्रसंघ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बुधवार को शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र एकजुट होकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि उन्हें शिलापट्ट नहीं विश्वविद्यालय चाहिए। बिना विश्वविद्यालय लिए वे चैन से नहीं बैठेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर घोषित विश्वविद्यालय द्वारा कार्य शुरू करने तक आंदोलन जारी रखेंगे। छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।  
विज्ञापन



छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति के पूर्वांचल संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि जिले के छात्र कभी भी संकीर्ण राजनैतिक दायरे में नहीं बंधे हैं और ना ही कभी विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा बने हैं। सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए बुनियादी समस्याओं के लिए लड़ते रहे हैं। यही कारण है कि यहां समर्पण की नहीं बल्कि संघर्ष की राजनीति जीवंत रहती है। कहा कि विश्वविद्यालय के केवल शिलान्यास से काम नहीं चलने वाला है। जब तक विश्वविद्यालय कार्य करना शुरू नहीं कर देता छात्र अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। चाहे इसके लिए छात्रों को कितना भी परेशानी क्यों न उठानी पड़े? छात्र संघर्ष समिति के जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि बलिया जैसे पिछड़े जिले में गरीब परिवार के छात्र ही महाविद्यालयों में प्रवेश लेकर शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन यदि छात्रों के शैक्षणिक हित की सुरक्षा में ठोस कदम नहीं उठाता है तो छात्र आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। जिसके लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में राकेश सिंह टिंकू, किशन प्रताप सिंह, आशुतोष पांडेय, मिथिलेश यादव मोती, मुहम्मद सुफियान, सुजित सिंह परिहार, दुर्गेश कुमार राय, अभिषेक यादव, राजेश सिंह प्रिस, विवेक पाठक, कमल पांडेय, आनंद विक्रम सिंह, चांदन यादव, विशाल पाठक, पवन राय, नितिन राय, छोटे लाल यादव, सेराज खान, पंचानंद यादव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed