फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The two accused fled from police custody , suspended scribe

पुलिस हिरासत से भागे दो आरोपी, मुंशी निलंबित

Fri, 02 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 02 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The two accused fled from police custody , suspended scribe
एफआईआर लिखने के दौरान दोकटी थाने से बुधवार की रात दो उचक्के फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने लापरवाही बरतने के आरोप में मुंशी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। यही नहीं, उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दोकटी के भगवानपुर निवासी लालबुची यादव बुधवार को अपने बेटे जितेंद्र कुमार के साथ लालगंज स्थित सेंट्रल बैंक गए थे। उन्होंने वहां से 16 हजार रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रख लिए। लालगंज बाजार स्थित में एक दूकान पर बाइक खड़ी कर पिता-पुत्र कु छ खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तीन उचक्कों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर 16 हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद मां-बेटे ने उचक्कों को रुपये लेकर भागते देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर दो उचक्कों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि तीसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार की रात दोनों को लॉकअप से निकालकर मुंशी प्रदीप कुमार एफआई दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान मुंशी को चकमा देकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने पूरी रात उनकी तलाश की। जगह-जगह छापेमारी की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने इस मामले में मुंशी को निलंबित कर दिया। साथ ही दोकटी एसएचओ नंदलाल की तहरीर पर मुंशी और फरार उचक्कों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।


थाने से बदमाश के भागने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले चार जनवरी को रेवती थाने से लूट का आरोपी रेवती के कौलेन टोला निवासी भीम तुरहा भी भाग चुका है। उसके भागने पर ग्रामीणों ने थाने में जमकर बवाल किया था। नौ माह बाद भी भीमतुरहा का पुलिस पता नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed