फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The truck caught fire after the collision, the driver was burnt alive

Ballia News: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक

Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The truck caught fire after the collision, the driver was burnt alive
नरहीं। जिले से सटे बिहार के बक्सर में ट्रक के पीछे से टक्कर लगने के बाद आग लग गई, इसमें चालक की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

एनएच-922 पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के महाराजा कोठी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक अन्य ट्रक में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नया भोजपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
अग्निशमन दल को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक ट्रक में आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। आग इतनी भयंकर थी कि चालक को बाहर निकालने का कोई मौका नहीं मिला और वह ट्रक के केबिन में ही फंसा रह गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। नया भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की जलने से मौके पर ही मौत हो गई है। शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से दोनों ट्रकों को हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोविंदपुर में मिट्टी लदा डंपर भरौली की तरफ जा रहा था। दूसरा डंपर फेफना की तरफ जा रहा था। दोनों में टक्कर हो गई। मिट्टी लदा डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। कोटवा नारायणपुर के पास गाजीपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर कोरंटाडीह पंप कैनाल नहर में गिर गया। इससे रामगढ़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed