फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The town resounded with the chants of Jai Shri Ram, fascinated by the art of arms

Ballia News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा, शस्त्र कला से किया मोहित

Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The town resounded with the chants of Jai Shri Ram, fascinated by the art of arms
सिकंदरपुर। भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर सिकंदरपुर में हर वर्ष की भांति निकलने वाली रथयात्रा व महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार की देर शाम चतुर्भुजनाथ मंदिर से बड़ी धूमधाम से निकाला गया। धीरे-धीरे अन्य अखाड़ों मैनापुर, बढ्ढा, रहिलापाली, भिखपुरा, महाबीर स्थान, बाजार चौक, जलालीपुर, बस स्टेशन, चकखान आदि अखाड़ों के जुलूस अपने-अपने झांकियों के साथ निकले।
विज्ञापन

परंपरागत मार्गों से होकर अस्त्र और शस्त्र कला का प्रदर्शन करते हुए बाजार चौक में पहुंचे। इस दौरान पूरा कस्बा केसरिया झंडे व बैनर से पट गया। जगह जगह जय श्रीराम के जयकारे व भक्ति गीत लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। तरह-तरह की झांकियां भी लोगों को अपनी ओर मोहित व आकर्षित कर रही थीं। पूरे कस्बे में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर नजर बनाए हुए थे। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। क्षेत्रीय लोग अखाड़ों के अखाड़ेदार व कलाकारों से मिल कर उनका हौसला बुलंद करते रहे। चौक से जुलूस देर रात मोहल्ला गन्धी, भिखपुरा बड्ढा होते हुए डोमनपुरा चतुर्भुज नाथ मंदिर पर पहुंच समाप्त होगा।
विज्ञापन

युवाओं ने दिखा उत्साह, कला का प्रदर्शन
सिकंदरपुर। कस्बा में मंगलवार को महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। युवा जहां भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे वहीं, विभिन्न तरह के अस्त्र व शस्त्र कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इसको देखने के लिए दूरदराज के गांव से भी भारी भीड़ सिकंदरपुर में जुटी थी। पूरा नजारा बदला हुआ था। हर तरफ हर हर महादेव व जय श्री राम कि गूंज सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन दिखा संजीदा
सिकंदरपुर। कस्बा में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस व रथ यात्रा को लेकर प्रशासन काफी संजीदा था। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रशीदिया मस्जिद सहित अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही पांच क्षेत्राधिकारी व पांच उपजिलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, टीयर गैस टीमको भी तैनात किया गया था। इसकी मानिटरिंग स्वयं अपरजिलाधिकारी डीपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी रशीदिया मस्जिद से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed