फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The town echoed with patriotic slogans as people took to the streets carrying the tricolour

Ballia News: तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

Tue, 12 Aug 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The town echoed with patriotic slogans as people took to the streets carrying the tricolour
​तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के लिए भाजपा की ओर से जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों से कस्बा गूंज उठा। कई स्थानों पर बाइक जुलूस भी निकाला गया। बैरिया : बैरिया तिराहे से शहीद स्मारक तक बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्व. मैनेजर सिंह स्मारक से यात्रा का शुभारंभ किया गया। वहीं, रानीगंज क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली घई। दोनों तिरंगा यात्रा एक साथ होकर जुलूस में तब्दील हो गई। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सुशील पांडेय, जितेंद्र मिश्र, विजय बहादुर सिंह, तेजनारायण मिश्र, रत्नेश सिंह, मनीष वर्मा, तुलसी वर्मा, विजय यादव, रमेश सिंह, गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे। सुखपुरा: बेरुआरबारी मंडल के सुखपुरा स्थित संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मंदिर से शुरू होकर सुखपुरा चौराहे तक भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह की अगुवाई में निकले तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। रसड़ा : शहीद स्थल से भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। निखिल त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली बाइक यात्रा को भाजपा नेता वाल्मिकी त्रिपाठी और श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली शहीदों को नमन कर रैली छितौनी, कमतैला, राघोपुर, अठीलापुरा होते हुए चंद्रवार धाम पर पहुंच कर संपन्न हुआ। विशुनपुरा : भाजपा मंडल मालीपुर की ओर से नगरा बेल्थरा मार्ग पर निछुवाडीह अग्नि शमन केंद्र से सोमवार को तिरंगा यात्रा में बाइक रैली निकाली। तिरंगा यात्रा पांच किमी के क्षेत्रफल में गौवापार, मालीपुर, नवरंगिया आदि गांवों का भ्रमण करते हुए जमुआंव में जाकर सभा में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed