फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the thought of dr. Ambedkar was equal to all people

डा. अंबेडकर की सोच समता मूलक

Sat, 06 Dec 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 06 Dec 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
the thought of dr. Ambedkar was equal to all people
भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की
विज्ञापन
59वीं पुण्यतिथि शनिवार को अंबेडकर संस्थान में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताआें ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण चौहान ने डा. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान में समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में समानता का अधिकार दिया गया है।

लेकिन आज के परिवेश में भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों से पिछड़े, अनुसूचित जाति और अन्य वर्गों के गरीब लोगों को जान बूझकर उनके अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बाबा साहब की सोच समता मूलक, धर्म निरपेक्ष समाज की स्थापना की थी।

कहा कि उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर परमात्मानंद, प्रभुनाथ, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश राम, विजय शंकर, गुलबदन, रामसेवक राम, लालजी, मनोज कुमार, किसमतिया देवी और सुशील निगम मौजूद रहे।

अध्यक्षता डा. एस प्रताप वैद्य एवं संचालन वकील राम ने किया।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को सहदेव पौधरिया अंबेडकर विद्यालय मंदा पर मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व मंत्री घूराराम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर डा. संतोष कुमार, सुरेश राम, विजय शंकर, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed