फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The thieves crossed the briefcase kept jewelry from the box of the bed

चोरों ने पलंग के बॉक्स से जेवरात रखी अटैची को किया पार

Wed, 10 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
The thieves crossed the briefcase kept jewelry from the box of the bed
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के नरदरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने गौतम कुंवर के घर से पलंग के बॉक्स में रखे अटैची चुरा लिया। परिजनों के अनुसार अटैची में सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के नरदरा गांव निवासी गौतम कुंवर के परिजन मंगलवार की रात सोए हुए थे। देर रात करीब दो बजे कुछ आहट पाकर घर के अंशु कुंवर 15 साल की नींद खुली और जैसे ही वह चारपाई से उठा किसी ने उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया जिससे वह चिल्लाते हुए वहीं पर गिर गया। आवाज सुनकर घर वाले व अगल बगल के लोग अंशु की तरफ गए तो उसने एक आदमी के भागने की बाते बताई। उसी समय छत के पीछे दो लोगों के कूदने की आवाज भी आई। इसके बाद लोग पीछा करते तब तक चोर अंधेरे का लाभ लेकर भाग गए थे। लौटकर जब देखा गया तो बंद कमरे को खोलकर पलंग में बने बॉक्स को हटाया गया था तथा एक अटैची गायब थी। महिलाओं ने बताया कि जो अटैची गायब थी उसमें सोने की चार चूड़ी,एक नथिया, एक जोड़ी झुमका, एक चौकी व एक डांड़ा रखा था। लोगो ने इसकी सूचना 112 नम्बर पर दी। कुछ देर में मौके पर 112 नम्बर व लालगंज चौकी के पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed