फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The temperature dropped by two degrees, the winds blew at a speed of 15 km

Ballia News: पारा दो डिग्री गिरा, 15 किमी की गति से चलीं हवाएं

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees, the winds blew at a speed of 15 km
बलिया। जिले में रविवार की दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। सुबह से दोपहर तक तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद मौसम बदलने लगा। शाम को धूल भरी हवाएं चलनेे लगीं।। इससे लोगाें को भीषण गर्मी से राहत मिली। जिलेे का अधिकतम तापमान 42 व न्यूूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने से लोगों काे काफी दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे के बाद धूल भरी हवा चलने लगी। तेज हवाएं लगातार चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर-पूर्व हवा की गति लगभग 15 किमी रही। तेज हवा संग धूल से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अभी तक जिन किसानों ने फसलों की कटाई व मड़ाई नहीं की है उनके लिए चिंता का विषय है। किसान विनय कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने से कटाई प्रभावित होगी। बारिश हुई तो नुकसान हो जाएगा। वहीं, सब्जी की खेेती करने वाले किसान बदलते मौसम को बेहतर मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो-तीन दिन मौसम इसी तरह का रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर नहीं आई बिजली आपूर्ति : भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हवा आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहीं आधा घंटा तो कहीं दो घंटेे तक आपूर्ति होकर बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। कई क्षेत्रों में दिन भर आपूर्ति बाधित रहती है। अधिशासी अभियंता नरेश प्रकाश ने बताया कि फाॅल्ट से दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों को फाॅल्ट जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed