फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The team will go to Haridwar to learn the skills of organic farming

जैविक खेती का सीखेंगे हुनर, हरिद्वार रवाना हुआ दल

Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The team will go to Haridwar to learn the skills of organic farming
बलिया। पांच से सात मार्च तक हरिद्वार में जैविक खेती पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेने जिले से चार सदस्यीय दल मंगलवार को रवाना हुआ।
विज्ञापन

पिंडारी ग्राम निवासी पूर्व डीएसओ राजनारायण तिवारी के नेतृत्व में अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य व पर्यावरणविद् डॉ. गणेश कुमार पाठक, जैविक कृषि करने वाले सोनवानी के रंगनाथ मिश्र एवं बसुधरपार निवासी सुधीर कुमार पांडेय शामिल हैं।

हरित क्रांति के बाद कृषि की नई पद्धतियों में तेजी से रासायनिक उर्वरक, नए विकसित बीजों, कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों का प्रयोग उत्पादन बढ़ाने में किया जा रहा है। यह उत्पादन में तो वृद्धि कर देता है, लेकिन उर्वरा शक्ति खराब हो रही है। वहीं रासायनिक उर्वरकों से उत्पन्न फसलें स्वास्थ्य के लिए भी विशेष हानिकारक हैं। इन सबको देखते हुए कृषि वैज्ञानिक अब जैविक खेती पर विशेष जोर देने लगे हैं। जैविक विधि से उत्पन्न फसलें स्वास्थ्यवर्द्धक होती हैं तथा मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है। जैविक खेती में देसी एवं विकसित बीज दोनों का प्रयोग किया जा सकता है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें देशभर के चुने कृषक सम्मिलित होंगे। यहां विषय विशेषज्ञों द्वारा तीन दिनों तक प्रशिक्षण में जैविक कृषि के तौर तरीकों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed