{"_id":"5ed276658ebc3e9026270507","slug":"the-team-did-not-arrive-in-two-days-the-family-of-the-infected-kept-roaming-ballia-news-vns527484557","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन नहीं पहुंची टीम, घूमते रहे संक्रमित के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन नहीं पहुंची टीम, घूमते रहे संक्रमित के परिजन
विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के अहिरौली पांडेय गांव में कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन द्वारा किया गया गांव ?
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा निवासी युवक के कोरोना पाजिटिव मिलने की पुष्टि गुरुवार को होने के बाद 48 घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे लाकर अस्पताल में भर्ती नहीं करा सकी। इस दौरान मरीज के परिजन जहां-जहां घूमते रहे। शुक्रवार की शाम संक्रमित युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय लाई। इसके बाद लेखपाल और चांददियर चौकी पुलिस ने गांव के रास्तों को सील कराया।
शोभा छपरा निवासी युवक 14 मई को दिल्ली से घर आया था। 20 मई को उसका सैंपल लिया गया था और 28 मई को उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। ग्रामीण के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करते रहे लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार की शाम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को जिला मुख्यालय लाई। इसके बाद ग्राम प्रधान को गांव को सील करने के लिए बांस बल्ली की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार शुक्रवार को भटकते रहे लेकिन कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर गांव में पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद लेखपाल व चांददीयर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे और गांव के मार्गों को सील किया। पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद दो दिनों तक गांव में लोगों का आना जाना होता रहा। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के एलटी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पीएचसी कर्मी भी क्षेत्र में जाकर कार्य करने से भी कतराने लगे थेे। कर्मचारियों ने तो काम करने से ही मना कर दिया। बाद में विभागीय अधिकारियों के समझाने पर पीएचसी कर्मचारियों ने काम शुरू किया। मुरलीछपरा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि पीएचसी के एलटी और शोभा छपरा निवासी युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम दोनों को दूसरे दिन शुक्रवार को अस्पताल ले गई। पॉजिटिव केस मिलने से एंबुलेंस चालक भी सहम गए थे लेकिन समझाने पर चलने को तैयार हुए।
-
48 घंटे के लिए पीएचसी सील : जयप्रकाश नगर। मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि पर पीएचसी मुरली छपरा को शनिवार को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। अस्पताल के बंद होने के कारण बाहर से आने वाले प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सुधर छपरा गांव को किया गया सील : रामगढ़। बैरिया क्षेत्र के ग्रामसभा केहरपुर के सुघरछपरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सुधर छपरा को सील कर दिया गया है। गांव के लोग इस बात को लेकर सशंकित हैं कि संक्रमित युवक किन-किन लोगों से मिला ता। संक्रमित मिला युवक पूरे परिवार के साथ दिल्ली में नौकरी करता था और 20 मई को परिवार संग गांव आया था। ग्रामीणों की मानें तो वह होम क्वारंटीन के दौरान इधर-उधर घूम रहा था। ग्राम प्रधान विजय कांत पांडेय की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सुघरछपरा एवं रामगढ़ बाजार में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की क्योंकि संक्रमित युवक रामगढ़ बाजार से इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, दवा तथा सब्जी की भी खरीदारी की थी। गांव को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद गांव को सील कर दिया गया है।