फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The teachers of the colleges protested by taking out a march

महाविद्यालयों के शिक्षकों ने मार्च निकालकर जताया विरोध

Fri, 08 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The teachers of the colleges protested by taking out a march
जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के निर्देश पर जिलाधिकारी को पत्रक सौपने जाते शिक्षक। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने टीडी कालेज से कतारबद्ध होकर मार्च निकाला। भारी संख्या में एकत्रित शिक्षक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को जनपद के उच्च शिक्षा संस्थाओं में व्याप्त अराजकता की स्थिति से अवगत कराया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट महादेय से कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा संस्थान भी पठन-पाठन बंद करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिक्र किया कि बीते 24 अक्टूबर को जिन छात्र नेताओं ने शिक्षकों को भद्दी-भद्दी गाली देने एवं धमकाने का दुस्साहस किया। उनकी तत्काल गिरफ्तारी करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के छात्र नेता जिसका नाम एफआईआर में छूट गया है। उसकी भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर शिक्षकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले छात्राओं पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर जनपदीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यदि आपराधिक प्रवृत्ति के पूर्व छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनपद के सभी प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पठन-पाठन बंद करा दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष धर्मनाथ सिंह ने भी समर्थन में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन बंद करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केके पांडेय, डा अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य अक्षय कुमार राय, अरविंद राय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामंत्री डा रंगनाथ मिश्र, कमला देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डा दिग्विजय सिंह, डा दिलीप श्रीवास्तव, डा अखिलेश राय, महामंत्री राजेश कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता महाविद्यालयी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा बृजेश सिंह तथा संचालन महामंत्री अवनीश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

गुरुजनों का अपमान कत्तई नहीं करेंगे बर्दाश्त: दीपक : बलिया। टीडी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। मांग किया कि कालेज परिसर में आने वाले अराजकतत्वों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाय। कालेज की एक गरिमा होती है और शिक्षकगण हमारे गुरु हैं। बीते दिनों कालेज परिसर में गुरुजनों के साथ जो कुछ भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। हम लोग किसी भी सूरत में गुरुजनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर आलोक कुमार भारती, सम्राट शेखर सिंह, सुमित सिंह, कल्याण राय, विकास यादव, पीयूष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed