{"_id":"68a38d2c051451c37f0307df","slug":"the-teachers-body-was-found-hanging-from-a-noose-made-of-laptop-charger-wire-ballia-news-c-190-1-ana1001-146300-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लैपटाॅप के चार्जर के तार से बने फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लैपटाॅप के चार्जर के तार से बने फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचर गांव स्थित नवोदय विद्यालय में रविवार की रात लैपटाॅप के चार्जर के तार के फंदे से शिक्षक रूपेश सिंह (45) का शव लटका मिला। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना प्राचार्य एसके झा ने बताया कि विद्यालय में रूपेश सिंह निवासी दिदारगंज आजमगढ़ हिंदी के शिक्षक थे। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल जॉइन किया था। स्वभाव से काफी मिलनसार व मृदुभाषी होने के चलते छात्रों व शिक्षकों में काफी लोकप्रिय थे। स्कूल परिसर स्थित शिक्षक आवास में अकेले रहते थे। पत्नी घर के पास प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। बेटा और बेटी के साथ माता-पिता आजमगढ़ में रहते हैं।
रात में उनके कमरे में कोई हलचल न मिलने पर बगल वाले शिक्षक की सूचना पर हमलोग पहुंचे तो दरवाजा खटखटाने पर भी कोई हरकत नहीं हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद