फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The target of PM Surya Yojana is 10 thousand, but only 600 were spent

Ballia News: पीएम सूर्य योजना का लक्ष्य 10 हजार, लगे मात्र 600

Wed, 18 Jun 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The target of PM Surya Yojana is 10 thousand, but only 600 were spent
बलिया। पीएम सूर्य योजना धरातल पर उतरता दिखाई नहीं दे रहा है। इसको लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर है लेकिन लोग रुचि नहीं दिखा रहे है। शासन ने इस सत्र में जिले को 10 हजार परिवारों तक पीएम सूर्य योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी अभी तक मात्र 600 घरों में पीएम सूर्य योजना का लाभ पहुंचा है। बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है लेकिन लोग लगाने में रुचि दिखा रहे हैं और आवेदन भी कर रहे हैं। धनराशि जमा करने की बात पर पीछे हट जा रहे है। सरकार की तरफ से योजना में सब्सिडी भी मिल रही है।
विज्ञापन




नेडा कार्यालय के पास 3000 से अधिक आवेदन सोलर पैनल लगाने के लिए आए हैं। विभाग की तरफ से इन आवेदनों की जांच भी चल रही है। दो किलो वाट पर 1.20 लाख खर्च लग रहा है। सरकार की तरफ से 90 हजार की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं तीन किलो वाट 1.80 लाख पड़ रहा है। सरकार इस पर 1.08 लाख सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन




सरकारी भवनों में लगाने की योजना भी सुस्त

सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना है लेकिन अभी तक एकाध को छोड़ दे तो किसी में सोलर पैनल नहीं लगा है। सौर ऊर्जा से विकास भवन, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल आदि मुख्य कार्यालय भी संचालित करने की योजना है। इसके लिए खाका भी तैयार हो गया था लेकिन भी तक योजना इन कार्यालयों पर धरातल पर नहीं उतर सकी है। पीओ नेडा धन प्रसाद ने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन भी आ रहे है। लोगाें को इसके फायदे के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पीएम सूर्य योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बिजली निगम की तरफ से कैंप भी लगाया गया, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। लोग लगाने के लिए उत्सुक दिखाई देते है, लेकिन फिर पीछे हट जा रहे हैं। योजना में मिले लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास जारी है।-इं. आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed