फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The target has to be completed in three days and the picture has to be uploaded on the portal

Ballia News: तीन दिन में लक्ष्य पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी तस्वीर

Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The target has to be completed in three days and the picture has to be uploaded on the portal
पंदह। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत प्रत्येक विद्यालय में किए गए पौधरोपण को इको क्लब फाॅर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड न करने पर राज्य परियोजना कार्यालय ने नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्त ने 31 अगस्त तक प्रत्येक विद्यालय को न्यूनतम 70 पौधे रोपते हुए फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत जिले के 34 राजकीय, 91 अनुदानित और 488 वित्तविहीन विद्यालयों में 42910 पौधे लगाए जाने थे। अधिकतर विद्यालयों ने लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम पौधरोपण कर खानापूर्ति कर दी। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर तस्वीर अपलोड न किए जाने की बात सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। विद्यालयों की उदासीनता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने लक्ष्य पूर्ति हेतु विकास खंडवार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में 70 पौधे रोपित कराकर संबंधित फोटो पोर्टल पर अपलोड ससमय अपलोड कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed