फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The talks between the officials and the city magistrate failed

अनशकारियों और सिटी मजिस्ट्रेट का वार्ता विफल, तीसरे दिन अनशन जारी

Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The talks between the officials and the city magistrate failed
बलिया। जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के टीडी कॉलेज चौराहा पर बुधवार को छात्रनेताओं का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह व सीओ सिटी भूषण वर्मा ने अनशनकारियों से वार्ता की। लेकिन अनशनकारियों और नगर मजिस्ट्रेट का वार्ता विफल रही। उधर, अनशनकारी आदित्य योगी, सूरज गुप्ता और सिंटू यादव की तबीयत में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय छात्र कर्फ्यू 10 सितंबर को लगेगा। इसके लिए छात्रनेताओं ने शहर में भ्रमण कर व्यापारियों, पटरी दुकानदारों, अधिवक्ता संघ, कर्मचारी संघ, मजदूर संघ, ई-रिक्शा चालकों तथा आमजन से छात्र कर्फ्यू के लिए समर्थन मांगा। अनशनकारियों ने वार्ता के दौरान जिला प्रशासन से मांग की है जिला अस्पताल के सीएमएस का निलंबन तत्काल प्रभाव से किया जाए। साथ ही जिला अस्पताल के जो भी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे है उसे तत्काल बंद कराया जाए। झुन्नू सिंह ने कहा कि जनता के हित में यदि लड़ाई लड़ते रहने में प्राण भी त्यागना पड़े तो छात्रनेता पीछे नहीं हटेंगे और जनपद के आमजन भी जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को हटाना चाहती है। जिससे जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त हो सके। अनशन स्थल पर शिप्रांत सिंह, विवेक सिंह कौशिक, प्रवीण सिंह, अमित सिंह, नितेश यादव, राहुल यादव, अजय यादव, नंदन सिंह, दीपक पासवान, यशजीत सिंह, पशांत पांडेय, मोती यादव, मंटू साहनी, आदित्य मिश्रा, वीर प्रताप, गुड्डू यादव, अनुराग पटेल, हिमांशु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed