फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The talk of snatching money by feeding intoxicants turned out to be fake

नशीला पदार्थ खिलाकर पैसा छिनने की बात निकला फर्जी

Wed, 01 Sep 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
The talk of snatching money by feeding intoxicants turned out to be fake
बांसडीहरोड। वाराणसी छपरा रेल खंड स्थित बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के परिसर में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा निवासी व्यापारी सोनू गुप्ता ने पुलिस को फोन कर 85 हजार रुपए उचक्कों द्वारा छिनने की बात कही। इसके बाद जीआरपी व बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब प्रकरण की जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। युवक शराब के नशे में धूत था।
विज्ञापन

पुलिस को व्यापारी ने बताया कि वह देहात और बक्सर, छपरा के बाजारों से सब्जी लाकर बलिया व अन्य बाजार में बेचता है। मंगलवार की देर शाम वह बक्सर से बलिया रेलवे स्टेशन स्थित स्नान घर पर पहुंचा। जहां कुछ युवक उससे मिले और दल छपरा तक जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। तत्पश्चात वे सभी मेरे साथ रेवती जाने के लिए ट्रेन में बैठे। इसके बाद मैं कुछ देर बाद अचेत हो गया। बुधवार को जब होश आया तो देखा कि वह बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ है और उसके पास मौजूद 85 हजार रुपये गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रकरण को सुनने के बाद जीआरपी युवक को साथ लेकर बलिया चली गयी। इस बाबत इंस्पेक्टर जीआरपी मार्कंडेय यादव ने बताया कि युवक द्वारा बताई जा रही बात फर्जी है। वह शराब के नशे में धूत था। उसके घरवालों को बुलाया गया है। युवक ने बताया कि वह मकई बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed