फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The sweepers took out a procession and demonstrated

सफाईकर्मियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Tue, 16 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The sweepers took out a procession and demonstrated
उप्र पंचायती राज ग्राम सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान सफाई कर्मियों ने मंगलवार को विकास भवन से बाइक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का बाइक जुलूस विकास भवन से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी आवास, टीडी कालेज चौराहा, बस स्टैंड, पुरानी तहसील होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां सफाईकर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों का लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए। प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, अविनाश उपाध्याय, अजय सिंह, अजय चौबे, चंद्रशेखर यादव, सत्यदेव व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed