फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The superintending engineer was beaten with shoes after entering the office

Ballia News: अधीक्षण अभियंता को कार्यालय में घुसकर जूते से पीटा

Sun, 24 Aug 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The superintending engineer was beaten with shoes after entering the office
बलिया। बिजली कटौती और फाॅल्ट ठीक करने में देरी से नाराज भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह ने शनिवार को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लालजी सिंह की उनके कार्यालय में घुसकर पीट दिया। जूते से पिटाई करने का आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर एएसपी कृपाशंकर, सीओ सिटी श्यामकांत, कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर ने भी अधीक्षण अभियंता और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुन्ना बहादुर और 24 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पिटाई करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुन्ना बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन स्थित बांसवार उपकेंद्र से सागरपाली, फेफना क्षेत्र के 15 से 20 से गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बारिश के मौसम में विद्युत कटौती व फाॅल्ट की मरम्मत में लाइनमैन की लापरवाही से चार से पांच दिन तक समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


इसको लेकर क्षेत्रवासी परेशान हैं। शनिवार की दोपहर करीब एक-दो बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह अपने समर्थकों व लोगों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता, कार्यालय के पिछले कमरे में निगम के चेयरमैन से वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। मुन्ना बहादुर समस्या की शिकायत कार्यालय में मौजूद एक कर्मचारी से कर रहे थे। बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी। हंगामा सुनकर पीछे वाले कमरे से कार्यालय में पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने हंगामा कर रहे लोगों को फटकार लगाई। इसी पर बात बिगड़ गई।

वायरल वीडियो में अधीक्षण अभियंता को मुन्ना बहादुर कुर्सी पर बैठाते हुए समस्या का निदान करने के लिए कहते दिख रहा। आरोप है कि दरवाजे से लौटे मुन्ना बहादुर ने जूते से अधीक्षण अभियंता की पिटाई कर दी। अधीक्षण अभियंता ने मुन्ना बहादुर सहित अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यालय में मारपीट का आरोप लगाया।


एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में मुन्ना बहादुर व उसके कुछ साथियों की ओर से मारपीट व गालीगलौज करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित कोतवाली थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed