फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the student ask for action

कार्रवाई के लिए छात्रों ने दिया धरना

Tue, 07 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 07 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
the student ask for action
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते एडीएम बच्चालाल मौर्य । अमर उजाला
 छात्रसंघ परिवार के बैनर तले छात्र नेताओं ने सोमवार को पुलिस के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिसमें दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने तथा निर्दोष छात्रनेताओं पर लगे फर्जी मुकदमे वापस करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एडीएम बच्चालाल मौर्या एवं एएसपी रामयज्ञ यादव ने छात्रनेताओं को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर जांचकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा निर्दोष छात्रों को नहीं छोड़ा गया तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों बर्खास्त सिपाही को कोतवाली पुलिस ने दूकानदार से मारपीट करने के मामले में कोतवाली में लॉकअप  में बंद कर दिया था। जिसे छुड़ाने पहुंचे छात्रनेताओं ने कोतवाली में हंगामा किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद  सहित 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया। इस दौरान पुलिस ने छह छात्रनेताओं की पिटाई की थी। इसकी जानकारी होने पर जनपद के छात्रनेताओं ने एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया था और डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


जिसमें डीएम और एसपी ने पीड़ित छात्रों का बयान सुना और शीघ्र कार्रवाई करने का    आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे          नाराज छात्रनेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्वक धरना दिया और एडीएम बच्चालाल मौर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनी सिंह, आलोक  सिंह, जैनेंद्र पांडेय, अमित दूबे, विकास पांडेय, रानू पाठक,विजयानंद सिंह, अजय यादव, राजेश सिंह, रोहित चौबे, पियूष तिवारी, विक्की, आनंद सिंह, अभिजीत तिवारी सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed