फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The statue of Saint Ravidas was damaged in Bandheta.

Ballia News: बंधैता में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Tue, 17 Feb 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The statue of Saint Ravidas was damaged in Bandheta.
फेफना क्षेत्र के मिठवार बधैंता गांव में अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर उप​
फेफना। थाना क्षेत्र के मिठवार बंधैता गांव में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा और स्थल को सोमवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। प्रतिमा स्थल पर मंगलवार सुबह सहित बसपा नेता जुटे। उपजिलाधिकारी ने जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले सरकारी भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा रखी गई थी। सोमवार को स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा था। इस बीच रात में यह घटना हुई। ग्रामीण उमेश राम, लालू राम, गोलू कुमार, संतोष राम ने बताया कि सोमवार की रात्रि 11 बजे बन्धैता गांव में संत रविदास की प्रतिमा के पास खेत की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान प्रतिमा पर तोड़फोड़ की आवाज आई। वहां आकर देखा तो पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी कुछ लोग प्रतिमा को तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर पुलिस ने भगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि हलका लेखपाल को बुलाया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर तिमराज सिंह पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। स्तंभों की मरम्मत कराई जाएगी। अवधेश राम, नागेंद्र राम, संतोष राम, मुन्ना राम, राजू राम, श्यामलाल, राम उमेश राम, शिवधन राम ने कहा कि रविदास प्रतिमा की ग्राम समाज की जमीन पर स्थापना की गई है। लोगों ने मांग की कि जमीन मंदिर के नाम से आवंटित कर दी जाए। वहीं, थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed