फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The specialty of his field was shown through the model.

Ballia News: माडल से दिखाई अपने क्षेत्र की विशिष्टता

Tue, 20 Dec 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The specialty of his field was shown through the model.
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन मंगलवार को कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय और पूर्व कुलपति प्रो. लल्लन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित कुल 14 संकुलों के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों की ओर से अपने-अपने परिक्षेत्र से संबंधित विशेषताओं को दर्शाते हुए स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

अतिथियों ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। समाज कार्य विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ पुष्पा मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के अंतर्गत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के परियोजना में मशरूम की खेती और मउर के निर्माण आदि स्वरोजगार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने पर केंद्रित मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. अजय कुमार चौबे द्वारा वर्किंग मॉडल ऑफ कंटीन्यूअस टेंस पर मॉडल प्रस्तुत किया गया। समाजशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ प्रियंका सिंह द्वारा अनेकता में एकता के प्रारूप को दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed