फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The slogan of Sabka Saath Sabka Vikas is hollow: Mo

सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला : मो. रिजवी

Tue, 01 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
The slogan of Sabka Saath Sabka Vikas is hollow: Mo
सिकंदरपुर में धरना प्रदर्शन में जुटे सपा कार्यकर्ता - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में मंगलवार को प्रदेश सरकार की गलत नीतियों एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तहसील प्रांगण में किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 26 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास का नारा खोखला हो गया है। लोकसभा के चुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा लेकिन चुनाव के बाद ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि करने के साथ ही यातायात नियम तोड़ने के नाम पर जुर्माने का बोझ लाद दिया गया। जिससे आज आम जनता किसान गरीब नौजवान परेशान है। कहा कि सरकार लगातार आम जनता की बातों को दरकिनार करते हुए शिक्षक व कर्मचारियों को भी प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को केवल अपने विकास से मतलब है उन्हें आम जनता से कोई मतलब नहीं है। आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में अराजकता का माहौल है। तहसील व थाने कमाई का जरिया बन गए हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़खानी व बलात्कार आदि घटनाओं की बाढ़ आ गई है। कहा कि तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों की फसल बरसात व जलजमाव से बर्बाद हो चुका है जिसका अब तक सर्वे नहीं कराया गया। नहरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। कहा कि सिकंदरपुर में 4 से 6 घंटे बिजली की आपूर्ति मिल रही है जबकि सरकार 16 से 20 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है। धरना सभा को डॉक्टर मदन राय, भीष्म यादव, विवेक सिंह, उदय बहादुर सिंह, मुन्नी लाल यादव, अनन्त मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी, वीर बहादुर वर्मा, रवि यादव, त्रिलोकी यादव, लालबाबू यादव, कमलेश यादव, वीर बहादुर सिंह, लालू शर्मा, गुरुजलाल राजभर, फैसल अजीज, खुर्शीद नेता, फैजी अंसारी, जितेश वर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता महेन्द्र राय व संचालन रामजी यादव ने किया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। इसके पूर्व रेलवे चौराहे से रैली निकाली गई। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री घूराराम, रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, आद्याशंकर यादव, इरफान अहमद, अरुण राजभर, वीरेंद्र रामपुरी, शमशाद बांसपारी, अंगद यादव, रवि जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed