फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Slogan 'Mamata Didi is Gone' is Determining the West Bengal Election Outcome: Danish

ममता दीदी गई का नारा ही तय कर रहा पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम : दानिश

Tue, 14 Apr 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The Slogan 'Mamata Didi is Gone' is Determining the West Bengal Election Outcome: Danish
चौकिया मोड चौराहा पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दान
बलिया। बेल्थरारोड में चौकियां मोड़ पर आयोजित बाबा साहब जयंती समारोह कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया और साफ तौर पर कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है और जनता बदलाव के मूड में है। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रही अभूतपूर्व भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बंगाल की जनता अब निर्णायक बदलाव चाहती है। दानिश अंसारी ने दावा किया कि 4 मई ममता दीदी गईं...का नारा अब जनता की जुबान पर है। यही इस चुनाव का परिणाम तय करेगा।
विज्ञापन

टीएमसी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब हार की आशंका से घबराकर नए-नए बहाने गढ़ रही है। पहले ईवीएम, फिर अन्य मुद्दे और अब एसआईआर पर हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी पहले से की जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी हार का अंदेशा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed