फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The sick daughter-in-law reached the police station after not getting treatment.

Ballia News: इलाज न कराने पर बीमार बहू पहुंचीं थाने

Fri, 03 Apr 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The sick daughter-in-law reached the police station after not getting treatment.
बैरिया। बीमार पुत्रवधु कराहते-रोते शुक्रवार को बैरिया थाने पहुंची। उसने रुपये होते हुए भी सास पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने सास को समझा-बुझाकर बहू का इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन सास ने कहा कि मेरे पास रुपये नहीं है। इसको लेकर आधे घंटे तक पंचायत होती रहीं।
विज्ञापन

श्रीपालपुर गांव निवासी दीपक वर्मा की पत्नी बबीता देवी बीमार चल रही हैं। ससुर लल्लू वर्मा फौज से रिटायर्ड थे, सास दुर्गावती देवी को पेंशन मिलती है। देवर प्रदीप वर्मा सेना में हैं। प्रयागराज शहर में मकान भी है। बावजूद इसके सास ने रुपये के अभाव का रोना रोकर बहू का इलाज कराने से मना कर दिया। बहू के पेट का कुछ वर्ष पूर्व ऑपरेशन हुआ था। स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद सास ने बहू का इलाज कराने से इन्कार कर दिया है। इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी को मिली तो उन्होंने इलाज के लिए सहायता की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed