फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The shortage of fertilizer will go away, the rack will reach in two days

Ballia News: खाद की किल्लत होगी दूर, दो दिनों में पहुंचेगी रैक

Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The shortage of fertilizer will go away, the rack will reach in two days
बलिया। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी के सीजन में खाद यूरिया की चल रही किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक और रैक खाद की मांग शासन से की है। दो दिनों के अंदर फेफना स्टेशन पर आने की उम्मीद है। इसमें 2600 एमटी खाद आ रही है। प्रशासन से रैक से सीधे समितियों पर भेजने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को खाद का समितियों पर वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की किल्लत से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल के लिए वर्तमान समय में यूरिया का छिड़काव आवश्यक हो गया है। इधर समितियों पर खाद गायब होने से किसान लगातार चक्कर लगा रहे हैं। जिले में 160 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें 130 समितियों का ही संचालन होता है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक ने बताया कि डीएम ने रबी फसल के कारण किसानों की मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसकी मांग भेजी गई है। फूलपुर से खाद की रैक लोड हो गई है। दो दिनों के अंदर पहुंच जाएगी। इसमें 2600 एमटी खाद आ रही है। खाद सीधे समितियों पहुंचेगी, जिससे जिले में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed