फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The shooting incident will be revealed through mobile CDR and licensed revolver

Ballia News: मोबाइल सीडीआर व लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलीकांड का होगा खुलासा

Thu, 22 May 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The shooting incident will be revealed through mobile CDR and licensed revolver
बलिया। चौक कासिम बाजार रोड़ निवासी दवा कारोबारी अरुण गुप्ता गोलीकांड के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में रात में कई संभावित ठिकाने पर दबिश देकर सात आठ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

संपत्ति व पैसों के लेनदेन व भूमि विवाद को लेकर देर रात तक पड़ोस की महिला पुरूष व लेन देने करने वाले कई लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की। परिजनों व घायल के मोबाइल के सीडीआर व लाइसेंसी रिवाल्वर मिलने के बाद घटना के खुलासे में अहम सुराग मिलेगा। पुलिस रिवाल्वर की तलाश कर रही है, लेकिन परिजन उपलब्ध नहीं करा सके। वहीं, गोली स्पाइन में फंसी होेने के कारण चिकित्सकों ने अभी ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया। हालत ठीक होेने पर उन्हें घर की छुट्टी कर एक सप्ताह बाद बुलाया है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त चौक कासिम बाजार में गोली मारने की घटना से हर कोई कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। पुलिस जांच में सुबह आठ बजे के बाद गोली चलने का मामला आया है। घटना के दूसरे दिन भी घटना का कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं मिला। महज 10 से 15 मीटर दूर चाय की दुकान व उस पर लोग होने के बावजूद किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। घटना स्थल पर पुलिस को कोई अहम सुराग अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड से जुड़े तमाम सवाल का जबाब पुलिस खोज रही है, लेकिन 150 से अधिक सीसी कैमरों का रिकॉर्ड खंगालने व लोगों से बात करने के बाद भी जवाब नहीं मिल सका। पुलिस टीम अन्य बिंदुओं पर भी गहराई जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ सीटी श्यामकांत, सर्विलांस व स्वाट टीम लगी है। पुलिस की माने तो घायल अरुण देर रात तक अस्पताल से घर पहुंच जाएंगे। उनके व परिजनों के मोबाइल के कॉल का विवरण व लाइसेंसी रिवाल्वर मिलने के बाद घटना के खुलासे में काफी मदद मिलेगी। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मामले के खुलासे में लगी है। जिले व बिहार के संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed