फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Shatrughna Akhada procession was taken out ahead of the Mahaviri Jhanda Rath Yatra

Ballia News: महावीरी झंडा रथयात्रा से पहले निकला शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस

Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Shatrughna Akhada procession was taken out ahead of the Mahaviri Jhanda Rath Yatra
सिकंदरपुर कस्बा में शत्रुघ्न अखाड़ा की ओर से निकाली गई जुलूस में शामिल अखाड़ेदार और श्रद्धालु।स
सिकंदरपुर। ऐतिहासिक महावीरी झंडा रथयात्रा से पहले सोमवार की देर रात नगर में शत्रुघ्न अखाड़े का पारंपरिक जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और जय महावीर के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और नगरवासी जुलूस में शामिल होकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

रात्रि करीब 11 बजे अखाड़े के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में तथा राकेश सिंह और राकेश यादव की मौजूदगी में जुलूस अखाड़े से प्रारंभ हुआ। पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए जुलूस पुलिस चौकी तिराहा, न्यू मार्केट, बस स्टेशन मार्ग, बस स्टैंड, मोहल्ला मिल्की, पोस्ट ऑफिस सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अस्पताल मार्ग स्थित महावीर स्थान पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पूरे जुलूस के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जबकि युवाओं ने पूरे जोश के साथ जय महावीर के उद्घोष लगाए। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की ओर से शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी गिरिजेश कुमार सिंह, एलआईयू टीम तथा आसपास के कई थानों की पुलिस जुलूस के साथ शुरू से अंत तक मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed