{"_id":"688d214bfc55e810100138fe","slug":"the-session-of-the-government-polytechnic-college-started-with-havan-pujan-ballia-news-c-190-1-bal1001-145299-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हवन-पूजन के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज का सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हवन-पूजन के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज का सत्र शुरू
विज्ञापन
बैरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज इब्राहिमाबाद में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के साथ नए (प्रथम) शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। यजमान राजीव कुमार सिंह ने विधि विधान से हवन कराया। हवन में शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
विद्यालय के चेयरमैन राजीव सिंह ने कहा कि हवन पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया है। हवन पूजन से छात्र-छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक इब्राहिमाबाद को संचालित करने की जिम्मेदारी जनसेवा संस्थान को दी गई है। यह कालेज पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा। कालेज में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा ब्यूटी एंड हेल्थ की भी पढ़ाई होगी। सभी ट्रेड मिलाकर 340 छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 164 गवर्मेंट सीट है, शेष 176 सीट सेल्फ फाइनेंस से भरे जाएंगे। गवर्मेंट सीट की फीस 10400, जबकि सेल्फ फाइनेंस की फीस 30150 रुपये होगी। प्राचार्य आरके यादव, विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।