फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The security of all the courts in the range will be tight: IG

रेंज के सभी न्यायालय की सुरक्षा कड़ी होगी : आईजी

Thu, 08 Jun 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The security of all the courts in the range will be tight: IG
बलिया। जनपद के कानून व्यवस्था का जायजा आईजी अखिलेश कुमार ने लिया। बृहस्पतिवार को दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान पहले दिन पुलिस कार्यालय, रेवती थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

लखनऊ कोर्ट में हुई घटना को देखते हुए न्यायालय की सुरक्षा टेक्निकल तरीके से करने का भरोसा दिया। कहा कि रेंज के सभी न्यायालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। न्यायाधीश व बार अध्यक्षों के साथ सुरक्षा के संबंध में बैठक होगी। न्यायालयकर्मियों व अधिवक्ताओं के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

यूपी बिहार की सीमा पर तस्करी व अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम व चौकसी रखने के लिए सीसी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के मद्देनजर स्थानीय महकमा पूरी तौर से अलर्ट रहा। आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण के दौरान सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव व दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। इसके पश्चात पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही डायल-112, महिला हेल्प लाइन सहित अन्य योजनाओ की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए । गर्मी को देखते हुए शीतल पेय जल की व्यवस्था रखने व कूलर लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन व मनियर थाने का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती थाने का मुआयना किया।उन्होंने अभिलेख, शस्त्रागार, मेस के साथ पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बैरिया मु. उस्मान व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed