फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The second solar eclipse of the year will happen today at 6.32 pm.

वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण आज, शाम 6.32 बजे होगा मोक्ष

Mon, 24 Oct 2022 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
The second solar eclipse of the year will happen today at 6.32 pm.
बलिया। इस वर्ष का द्वितीय खंड सूर्यग्रहण कार्तिक कृष्ण अमावस्या यानी मंगलवार को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण मंगलवार को शाम 4.30 बजे से 5.27 तक और मोक्ष छह बजकर 32 मिनट पर होगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि धर्मसिंधू ग्रंथ के अनुसार सूर्यग्रहण में 12 घंटे पूर्व से ही सूतक शुरू हो जाता है। इसलिए 25 अक्तूबर की सुबह 4.30 बजे से ही मंदिर के कपाट और पूजन बंद हो जाएंगे। ग्रहण काल के उपरांत प्रयागराज, पुष्कर, हरिद्वार और कुरुक्षेत्र में स्नान महापुण्यदायी होता है। जिस राशि के लिए अनिष्ट हो उसे ग्रहण नहीं देखना चाहिए। पंडित उपाध्याय ने बताया कि मत्स्य पुराण के अनुसार, अमृतपान की घटना से क्रोधित होकर छायाग्रह राहु और केतु सूर्य और चंद्रमा से प्रतिकार लेने के लिए पीछे लगे रहते हैं। जैसे ही दोनों का सामना सूर्य से होता है तो ग्रहण का संयोग बन जाता है। दूसरी ओर वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्यग्रहण तथा जब सूर्य की चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रग्रहण लगता है। सूर्यग्रहण के अवसर पर महर्षि दधिचि ने राक्षस वृतासुर को मारने के लिए देवताओं को अपना अस्थिदान कर दिया था, जिससे बाद में बज्र बना तथा राक्षसों का वध संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed