फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The school got submerged due to the rising water level of Tons river

Ballia News: टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर से विद्यालय जलमग्न

Tue, 22 Jul 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The school got submerged due to the rising water level of Tons river
चितबड़ागांव। टोंस नदी की बाढ़ से हनुमानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर चीट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ के पानी से घिर गया। इस विद्यालय में कुल 72 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन बाढ़ के चलते पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज माधवेन्द्र पांडेय ने बताया कि टोंस नदी के पानी से विद्यालय परिसर जलमग्न हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पास ही स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर चीट में अस्थायी रूप से बच्चों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव विद्यालय प्रबंधन समिति से मांगा गया है।
विज्ञापन

जिओ ट्यूब विधि से कटान को रोकने का कार्य होगा : बैरिया। सरयू नदी से गोपालनगर टाड़ी में हो रहे कटान का निरीक्षण करने उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह सोमवार को काटन पीड़ितों के बीच पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने देखा कि शिवाल व गोपालनगर टाड़ी के बीच सरयू नदी की तीव्र धारा से कटान हो रहा है। जिसे जिओ ट्यूब से रोकने का कार्य होगा। शिवाल मठिया व गोपालनगर टाड़ी में दोनों जगह पर करीब 10 करोड़ की लागत से डंपरों का निर्माण कर कटानरोधी कार्य किया गया है। एसडीएम बैरिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व बाढ़ खंड को भेजूंगा। कटान स्थल पर त्वरित जिओ ट्यूब विधि से कटान रोकने का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed