{"_id":"5ede5b9d8ebc3e90b57ac011","slug":"the-same-night-the-thieves-carried-out-the-theft-incident-in-two-houses-ballia-news-vns529067270","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के करमानपुर में रविवार की देर रात चोर दो घरों में प्रवेश कर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण के साथ ही कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़तों ने सोमवार को बैरिया थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
थाना क्षेत्र के करमानपुर निवासी सुरेंद्र साहू ने तहरीर उल्लेख किया है कि मैं और मेरे भाई जवाहर साहू का परिवार एक ही मकान में अलग अलग रहता है। प्रतिदिन की भांति रात में भी भोजन कर गर्मी के कारण छत पर सोए गए। इसी बीच दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में घुसे चोरों ने मेरे कमरे से दो मंगल सूत्र, दो आयरन, दो फूल नाक की कील, चांदी की करधनी तथा 30 हजार रुपये नकद व मेरे भाई जिसकी शादी फरवरी माह में हुई थी। उसके घर में घुसकर सारा चार लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण, तीन हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरी अटैची व ट्राली बैग चुरा ले गए। इतना ही नहीं नवकागांव से हमारी बुआ घर आई थी, उनका भी सारा सामान, नकदी व आभूषण चुरा ले गए। पीडि़त परिवार को घटना की जानकारी भोर में हुई, जब एक एक बिल्ली कमरे से निकली। इसके बाद जब कमरे में गए तो बिखरा हुआ समान देखकर अवाक रह गए। घर मे रखा आलमारी व नक्से टूटे हुए थे और सारा सामान गायब था। उधर, इसी गांव के गजेंद्र बहादुर उर्फ पिन्टू मौर्य ने भी बैरिया थाने में तहरीर दिया कि छत के रास्ते चोर घर में प्रवेश करके दो घरों में चोरी को अंजाम दिया है। पीडि़त के अनुसार सोने के कान का झुमका, अंगूठी, नथिया, छूछी, चांदी का पायल व नगदी 10 हजार रुपये चुरा ले गए है।चोरी की घटना से करमानपुर व उसके आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।