फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Samajwadi Party has appointed Sunil Maurya as the District President.

Ballia News: समाजवादी पार्टी ने सुनील मौर्य को बनाया जिलाध्यक्ष

Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party has appointed Sunil Maurya as the District President.
सपा के मनोनीत जिला​ध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या।
बलिया। समाजवादी पार्टी ने जिले में सुनील कुमार मौर्य को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सहतवार थाना क्षेत्र के खरौली निवासी सुनील कुमार मौर्य लंबे समय से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उनके मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य और संघर्षशील युवा कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि मिशन-2027 के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के साथ पार्टी जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed