यूपी चुनाव 2022: ओवैसी के बयान पर भड़के राज्यमंत्री, कहा- योगी-मोदी का ही राज रहेगा, मुगल काल नहीं आने वाला
राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि कई लोगों ने मुगल काल में तलवारों से डरकर धर्म बदल लिया था। अफसोस है कि कुछ लोगों ने जजिया कर न देने के लालच में और भाइयों का हिस्सा हड़पने के लिए भी धर्म बदल लिया था।
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी के पिछले दिनों कानपुर में दिए गए बयान पर प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को चुनौती देने का दुस्साहस किया जा रहा है। इस देश में योगी और मोदी का ही राज रहेगा। अब मुगलों का राज नहीं आने वाला।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई लोगों ने मुगल काल में तलवारों से डरकर धर्म बदल लिया था। अफसोस है कि कुछ लोगों ने जजिया कर न देने के लालच में और भाइयों का हिस्सा हड़पने के लिए भी धर्म बदल लिया था।
लेकिन हम लोग उनकी औलादें हैं, जो मुगलों की तलवारों से नहीं डरे। जजिया भी दिया और हर प्रताड़ना भी सही, पर हिंदुत्व को नहीं त्यागा। मंत्री ने ओवैसी के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब फिर से मुगलों का राज नहीं आने वाला। मोदी और योगी का ही राज रहेगा हिंदू और हिंदुत्व की जय-जयकार होती ही रहेगी।
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने क्या कहा था
उल्लेखनीय है कि ओवैसी ने कानपुर में पिछले दिनों हुई सभा में कहा था कि जब योगी मठ चले जाएंगे और मोदी पहाड़ में रहने जाएंगे तब तुम्हें कौन बचाएगा। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.