{"_id":"225e6d3ff929b216f9c99bebfc67ea92","slug":"the-roof-collapsed-workers-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी छत, मजदूर जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी छत, मजदूर जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव में सांसद कोटे से बन रहे रैन बसेरा की
विज्ञापन
छत ढलाई के दूसरे दिन रविवार की सुबह भराभरा कर गिर गई। जिसके मलवे में
दबकर एक मजदूर घायल हो गया। जिसे लोगों ने सीएचसी पहुंचाया।
मौके पर पहुंची भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने सीडीओ के बालाजी तथा एसडीएम को अवगत कराते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायल हुए मजदूर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही।
बसपा के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी अपने सांसदी कोटे से लगभग पांच वर्ष पूर्व तीन लाख रुपये की लागत से रैन बसेरा बनाने की संस्तुति दी। जिसमें पहला किश्त दो लाख 25 हजार रुपये निर्गत होने के बाद चारों तरफ से दीवार भी खड़ी हो गई।
चार साल बाद शनिवार की रात छत की ढलाई शुरू हुई। लेकिन अफसोस दूसरे दिन ही छत भराभर कर गिर गई। जिसके मलवे में दबकर मजदूर भागिरथी (45) निवासी कोटवां घायल हो गया। ठेकेदार वीरेंद्र साईं ने बताया कि छत निर्माण का कार्य ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक छत का गिर जाना एक संयोग मात्र है।