{"_id":"67b4c0eaf69d754bd20987ce","slug":"the-road-was-not-built-but-a-parking-lot-was-built-ballia-news-c-190-1-svns1007-133807-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क बनी नहीं, बना दिया पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क बनी नहीं, बना दिया पार्किंग स्थल
विज्ञापन
बलिया। शहर में एक ओर जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए माल्देपुर से कदम चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत कार्यदाई संस्था की ओर से तेजी से कार्य कराया जा है, लेकिन जिन इलाकों में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है, उनमें से अधिकांश इलाकों में लोगाें ने नवनिर्मित सड़क को अघोषित तौर पर पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया है, जिससे जाम की समस्या खत्म होने की बजाए जस की तस बनी हुई है।
शहर में जाम की समस्या से मुक्ति के लिए 48.95 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-31 को माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब 4.455 किलोमीटर लंबाई तक 80 फीट चौड़ा कर फ़ोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इस पर डिवाइडर भी बनाया जाना है। हालांकि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन जिन इलाकों में सड़क का निर्माण हो गया है उन इलाकों में लोगों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल बना दिया है। कुछ जगहों पर नवनिर्मित सड़क को ही लोगों ने वर्कशाप बना दिया है। इनमें खासकर बहेरी, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, मालगोदाम, भृगुआश्रम और कदम चौराहा के इलाके शामिल हैं। यह सब देखने के बावजूद यातायात विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
000
अतिक्रमण के लिए डाल रहे डेरा
जिन इलाकों में सड़क बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, वहां अभी से अतिक्रमणकारियों ने डेरा डालना आरंभ कर दिया है। वे सड़क पर ठेला लगाकर व घेरा आदि बनाकर उसे अपने लिए सुरक्षित करने लगे हैं। जबकि सड़क पर डिवाडर का काम अभी होना है।
विज्ञापन
000
सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। शीघ्र ही नई सड़क पर वाहन और ठेला लगाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - गिरिजेश सिंह, यातायात प्रभारी।
-- -- -- -- -- -- --